फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा को बीच रास्ते में बस से उतराने पर भड़के परिजन, महाप्रबंधक का किया घेराव

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
कोटद्वार। बुधवार को कोटद्वार से जीएमओयू की बस से रिखणीखाल के द्वारी पैनों के लिए जा रही एक वृद्धा को परिचालक द्वारा बीच रास्ते में उतारने पर भड़के परिजनों ने बृहस्पतिवार को जीएमओयू मुख्यालय पहुंचकर महाप्रबंधक का घेराव किया। उन्होंने जीएम से जिम्मेदार परिचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। परिजनों ने इसकी शिकायत संभागीय परिवहन अधिकारी और कोटद्वार थाना प्रभारी से भी की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वृद्धा कपोत्री देवी के परिजन जीएमओयू कार्यालय पहुंचे। वे परिचालक पर कार्रवाई की मांग करते हुए महाप्रबंधक विजयपाल नेगी से मिले। पदमपुर निवासी राकेश मैंदोला ने बताया कि बुधवार सुबह उनकी माता कपोत्री देवी कोटद्वार से द्वारी के लिए जीएमओयू की बस में बैठी थी। जीएमओयू बस स्टैंड पर परिचालक द्वारा रास्ते में टिकट बनाने की बात कही। परिचालक ने बस के आगे जाने पर टिकट बनाने की बजाय उन्हें आमसौड़ के पास सड़क पर उतार दिया। उन्होंने परिचालक की इस बदसलूकी पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। घेराव करने वालों में रेखा मैंदोला, हेमा देवरानी, विकास मैंदोला, गौरव मैंदोला, सौरभ मैंदोला, राजेश ध्यानी, पुष्पा ध्यानी, हिमांशु ध्यानी, सूरज, विपिन मैंदोला, अरुण मैंदोला, दीप्ति ध्यानी, आकांक्षा मैंदोला, जगतराम ध्यानी, सीमा सुंद्रियाल, सरजू शंकर सुंद्रियाल आदि मौजूद रहे। उधर, जीएमओयू के महाप्रबंधक विजयपाल सिंह नेगी ने परिजनों को परिचालक पर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें