लैंसडौन/कोटद्वार। पौड़ी पुलिस ने नशा तस्करी के संगठित नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 90 किलो गांजा तस्करी मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस के अनुसार, 12 मार्च 2026 को कोतवाली लैंसडौन पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान दो वाहनों से कुल 90 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। इस मामले में नशा सप्लायरों और मुख्य तस्करों समेत सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विवेचना के दौरान पुलिस ने एक अन्य आरोपी आत्मप्रकाश, निवासी सब्जी मंडी, कांठ रोड, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) को विगत 28 सितंबर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सात सितंबर 2026 को अनुमोदित गैंगचार्ट के आधार पर गैंग लीडर लव कुमार और उसके सात अन्य साथियों के खिलाफ कोतवाली लैंसडौन में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में यूपी के मुरादाबाद निवासी आत्मप्रकाश को दोबारा गिरफ्तार किया गया है। वह दो दिन पहले ही जमानत पर छूटा था। संवाद