फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सांप्रदायिक सद्भाव खराब करने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई

Wed, 04 Feb 2026 06:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति की बैठक सिताबपुर में हुई। शासन-प्रशासन से शहर के सांप्रदायिक सद्भाव को खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पारित पहले प्रस्ताव में आगामी 16 फरवरी को संगठन का तीसरा स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। दूसरे प्रस्ताव में संगठन के सदस्यता शुल्क को 240 से बढ़ाकर 250 रुपये सालाना करने का निर्णय लिया गया। तीसरे प्रस्ताव में यूजीसी का पुरजोर विरोध किया गया।
चौथे प्रस्ताव में सभी से शहर का सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। कहा कि समिति का मानना है कि किसी भी सूरत में शहर के सांप्रदायिक माहौल को खराब नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में समिति के संयोजक मेहरबान सिंह चौहान, राजेश बिष्ट, ठाकुर सिंह, अनसूया प्रसाद सेमवाल, चंदन सिंह, जीत सिंह भंडारी, भरत सिंह नेगी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें