फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: डांडिया और गरबा की मची धूम

Mon, 26 Oct 2026 05:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

लैंसडौन। गोपी महिला कीर्तन मंडली की ओर से रविवार देर शाम सत्यनारायण मंदिर में शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने डांडिया और गरबा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उत्सव में रंग जमाया। महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण सहित अन्य देवी-देवताओं को खीर का भोग लगाया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में विराजमान सभी देवी-देवताओं को सफेद वस्त्र धारण कराए गए। कार्यक्रम आयोजक शीतल खंडेलवाल और बीना खंडेलवाल ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार शरद पूर्णिमा की चांदनी रात में खीर बनाकर रखने और प्रसाद के रूप में ग्रहण करने की मान्यता है। माना जाता है कि इससे शरीर को ठंडक मिलती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। कार्यक्रम में लता खंडेलवाल, आशा अग्रवाल, अनीता बेदी, पूनम अग्रवाल, सुशीला अग्रवाल, कविता अग्रवाल आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें