फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: युवाओं व सेना के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप

Fri, 13 Nov 2026 07:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कांग्रेस ने अग्निपथ योजना को पूरी तरह समाप्त कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करने की मांग उठाई है। शुक्रवार को कोटद्वार में आयोजित पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी (से.नि.) ने केंद्र सरकार पर युवाओं और सेना के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कर्नल नेगी ने कहा कि अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार देने का निर्णय सरकार की ओर से अग्निपथ योजना की खामियों को स्वीकार करने जैसा है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार इस योजना का विरोध कर रही है। बलिदानी अग्निवीरों के परिजनों को समान मुआवजा और आजीवन पेंशन दी जाए। इस मौके पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मीना बछुवाण, धीरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें