फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो और ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर, युवती की मौत

Sun, 10 Jan 2016 10:12 PM IST
कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में एक युवती की मौत हो गई। हादसे में चालक समेत छह लोग घायल हो गए। दुघर्टना राष्ट्रीय राजमार्ग पर नजीबाबाद-जाफराबाद के बीच मोरध्वज के पास हुई। मौके पर पहुंची नजीबाबाद पुलिस ने चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें दो को गंभीर हालत होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

नजीबाबाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह साढ़े सात बजे के लगभग बोलेरो सवार कुछ लोग दुगड्डा से मसूरी घूमने के लिए जा रहे थे, तभी जाफराबाद के पास मोरध्वज के सामने उनकी बोलेरो नजीबाबाद की ओर से आ रही टैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। दुर्घटना में बोलेरो में सवार दुगड्डा निवासी सोनी (22) पुत्री बंसत किशोर ध्यानी की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची नजीबाबाद पुलिस ने घायलों को निजी वाहन से राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। अन्य चार घायलों को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती कराया गया है। इनमें चालक मोहन (35) पुत्र अमिर चंद्र, बीना देवी (40) पत्नी बसंत किशोर ध्यानी, सागर ध्यानी (17) पुत्र बसंत किशोर ध्यानी, लक्ष्मी ध्यानी (16) पुत्री बंसत किशोर ध्यानी, जयदीप बडोला (35) पुत्र राम प्रसाद बडोला और सविता (25) पत्नी जयदीप बडोला शामिल हैं। कोटद्वार पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें