फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोधाम, स्लाटर हाउस और बारात घर के निर्माण में लाएं तेजी: मेयर

विज्ञापन
काशीरामपुर तल्ला में निर्माणाधीन गोधाम का निरीक्षण करती मेयर हेमलता नेगी और निगम के अधिकारी। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
मेयर हेमलता नेगी ने नगर निगम के आयुक्त योगेश मेहरा और अधीनस्थ अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन योजनाओं और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को गोधाम, स्लाटर हाउस और बारात घर के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मेयर ने बताया कि गोधाम को एक सप्ताह के भीतर प्रारंभ कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मेयर हेमलता नेगी ने नगर आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे एसडीएम योगेश मेहरा, सहायक नगर आयुक्त राजेश नैथानी के साथ काशीरामपुर तल्ला में निर्माणाधीन गोधाम स्थल का दौरा करते हुए निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। कहा कि गोधाम का कार्य जल्द पूरा कराना चाहिए, ताकि शहरवासियों को आवारा पशुओं से निजात मिल सके। सहायक नगर आयुक्त राजेश नैथानी ने बताया कि निगम की धनराशि से निर्मित गोशाला का काम पूरा हो चुका है। सप्ताहभर के भीतर इसे शुरू करा दिया जाएगा। बताया कि इसी स्थल पर गोशाला के लिए शासन की ओर से 74 लाख की डीपीआर स्वीकृत की गई है, इसके टेंडर लगा दिए गए हैं। इसका निर्माण भी जल्द शुरू करा दिया जाएगा।
मेयर ने लकड़ी पड़ाव क्षेत्र में बनाये जा रहे स्लाटर हाउस और बारात घर का भी स्थलीय निरीक्षण किया और इनके निर्माण जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। कहा कि बारात घर का निर्माण होने से गरीब जनता को इसका लाभ मिल सकेगा। स्लाटर हाउस के मानक पूरा करने और इसे भी जल्द शुरू कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें