27वीं राज्यस्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में जनता इंटर कालेज कमलपुर, संगलाकोटी के छात्र अभिलाष मुंडेपी का प्लास्टिक के विकल्प के रूप में मालू पर बनाया गया प्रोजेक्ट राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुआ है। इससे विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है। विद्यालय के प्रधानाचार्य एसएस रावत ने बताया कि राज्यस्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस छह नवंबर को विज्ञान धाम झाझरा में आयोजित हुई। इसमें जनपद पौड़ी से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए 14 प्रोजेक्ट चयनित किए गए थे। इनमें विद्यालय के छात्र अभिलाष मुंडेपी का प्रोजेक्ट भी शामिल है। उन्होंने अभिलाष मुंडेपी और उसके सहयोगी छात्र ऋतिक ध्यानी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने मार्गदर्शक शिक्षक जीव विज्ञान प्रवक्ता योगेश कुमार यादव के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भी बधाई दी है।