लैंसडौन। केंद्रीय विद्यालय लैंसडौन के आरव यादव ने सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा में 97.4 फीसदी अंक हासिल कर नगर टॉप किया है। वहीं, आर्मी पब्लिक स्कूल में आयुष मिश्रा ने 96.8 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय टॉप किया है।
केंद्रीय विद्यालय में आरव यादव ने 97.4 फीसदी अंक, भावना व साक्षी ध्यानी ने 96.2 फीसदी अंक व कीर्ति ने 95 फीसदी अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य अक्षिता चौधरी ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। आरव यादव ने 97.4 फीसदी अंक प्राप्त कर नगर के विद्यालयों में पहला स्थान पाकर नगर का गौरव बढ़ाया है।
आर्मी पब्लिक स्कूल में आयुष मिश्रा ने 96.8 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला, विराज सोंधी ने 96.2 फीसदी अंक लेकर द्वितीय, अक्षिता रौतेला ने 94.4 फीसदी अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पाया। प्रधानाचार्य विजेंद्र सुंद्रियाल ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। 25 छात्रों में से 6 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी, 9 छात्रों ने 80 फीसदी अंक प्राप्त किए। संवाद