फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पीएचडी की 50 प्रतिशत सीटें प्रवेश परीक्षा से भरने की मांग

Sun, 25 Jan 2026 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। बीएड प्रशिक्षित महासंघ के प्रवक्ता अरविंद दुदपुड़ी ने केंद्रीय सहित राज्य विश्वविद्यालयों में पीएचडी की पचास प्रतिशत सीटों को प्रवेश परीक्षा से भरने की मांग की। उन्होंने बताया कि यूजीसी के वर्तमान नियमों के तहत केवल नेट क्वालिफाई अभ्यर्थी ही पीएचडी में प्रवेश के योग्य है। इसलिए केंद्रीय विश्वविद्यालय सहित राज्य विश्वविद्यालयों को पचास प्रतिशत सीटों पर पीएचडी प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा करानी चाहिए। इससे अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को पीएचडी में प्रवेश का अवसर प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने महाविद्यालयों में प्राध्यापकों की नियुक्ति से शैक्षणिक प्रदर्शन सूचकांक (एपीआई) को हटाकर पूर्व की भांति लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से करने, प्रदेश में अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति उत्तराखंड लोक सेवा आयोग व अधीनस्थ सेवा चयन आयोग या सरकार द्वारा गठित बोर्ड आयोग के माध्यम से कराए जाने की भी मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें