फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पुलिंडा मार्ग पर लोगों पर टूट पड़ा मधुमक्खियों का झुंड

Sat, 14 Mar 2026 05:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला समेत चार लोग घायल, कई लोगों ने भागकर बचाई अपनी जान
विज्ञापन

कोटद्वार। पुलिंडा मार्ग पर मधुमक्खियों के हमले में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। कई लोगों ने भागकर जान बचाई। घटना के बाद एहतियातन कुछ फासलें पर यातायात रुका रहा। घायलों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर गिवईंस्रोत स्थित वन चेकपोस्ट से पुलिंडा मार्ग पर करीब चार से पांच किलोमीटर दूर सुबह मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक स्कूटी और बाइक सवार लोगों पर हमला किया। घटना में कोटद्वार के झंडाचौक निवासी मुख्त्यार (64) पुत्र शहाबुद्दीन, सुहेल (29) पुत्र अशरफ, ग्राम मैठाणा निवासी माधवर खत्री (38) पुत्र जयकृत सिंह खत्री एवं किशनपुर निवासी अनीता देवी घायल हो गईं। मधुमक्खियों से घिरे लोगों की चीख-पुकार सुनकर मार्ग से गुजर रहे कुछ लोग घबराकर फासले पर ही रुक गए जबकि कुछ ने पीड़ितों की मदद का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुमक्खियों से घिरे लोगों ने जैसे-तैसे खुद को बचाया। घायलों के दोपहिया वाहन घटनास्थल पर रखवाकर उन्हें अन्य वाहन से बेस अस्पताल कोटद्वार में लाकर भर्ती कराया गया। नर्सिंग स्टाफ ने मधुमक्खियों के काफी डंक निकाले। वहीं, पीड़ितों को तत्काल उपचार देते हुए अस्पताल में भर्ती किया गया। घायल मुख्त्यार की हालत गंभीर बनी हुई थी। माधवर भी बेसुध थे। हालांकि चिकित्सक का कहना था कि एक घायल की हालत ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया है। अन्य घायलों की हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें