फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 13 Mar 2026 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस, दोनों वाहन भी सीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लैंसडौन (कोटद्वार)। कोतवाली पुलिस लैंसडौन ने सघन वाहन चेकिंग के दौरान दो वाहनों से कुल 89.81 किग्रा. गांजा बरामद किया। पुलिस ने दोनों वाहन चालकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस व बीएनएस की संबंधित धाराओं में केस दर्ज दर्ज कर लिया है। तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि रिखणीखाल मार्ग पर सघन वाहन चेकिंग के दौरान दो वाहनों की तलाशी ली गई। वाहन चालक यशवंत सिंह निवासी ग्राम सतोल थाना नंदानगर जनपद चमोली हाल पता काशीपुर के वाहन से 59.39 किग्रा. गांजा, वहीं वाहन चालक लव कुमार निवासी छीना फार्म ढकिया गुलाबो रोड निकट छोटा गुरुद्वारा थाना काशीपुर जनपद ऊधमसिंह नगर के वाहन से 30.42 किग्रा. गांजा बरामद हुआ। पुलिस टीम ने दोनों वाहन चालकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से हुई पूछताछ का हवाला देते हुए पुलिस ने बताया कि गांजा महिपाल निवासी रतूपुरा ठाकुरद्वारा मुरादाबाद के कहने पर लाया जा रहा था। यह गांजा जगत निवासी मंगरू पौड़ी गढ़वाल एवं रब्बू निवासी सरायखेत अल्मोड़ा से खरीद कर महिपाल व साथियों को देनी थी। आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें