देहरादून से कोटद्वार पहुंचे एक व्यक्ति को कण्वाश्रम के जीएमवीएन गेस्ट हाउस में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में भर्ती किया गया है। एसडीएम के निर्देश पर उसके लिए सभी व्यवस्थाएं जुटाई गई हैं। एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि कोटद्वार का एक व्यक्ति देहरादून स्थित एक होटल में नौकरी करता है, जिसे एहतियात के तौर पर कण्वाश्रम जीएमवीएन गेस्टहाउस स्थित क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। प्रथम दृष्टया उसपर कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं, फिर भी निगरानी रखी जा रही है। (संवाद)