फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कालेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 10 Aug 2026 04:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर की ओर से श्री कालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडौन के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कालेश्वर महादेव मंदिर गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर का महत्वपूर्ण धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थल है। नवंबर 1887 में गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट के इस क्षेत्र में आगमन के बाद धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं को बनाए रखने के उद्देश्य से वर्ष 1901 में कालेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण कराया था। इस अवसर पर परिवार कल्याण संगठन जीआरआरसी की अध्यक्ष रेखा नेगी सहित कई मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें