कोटद्वार। डीएवी पब्लिक स्कूल का 38वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। समारोह का उद्घाटन हरिश्चंद्र शास्त्री के नेतृत्व में वैदिक परंपरा के अनुसार मंगलाचरण और हवन के साथ हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भावविभोर किया। समारोह का विशेष आकर्षण यूकेजी के छात्र अद्विक तोमर की गढ़वाली गीत मेरी सरोली... पर प्रस्तुति रही। उन्होंने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से उत्तराखंड की लोकभाषा और संस्कृति की छटा बिखेरी जिसे दर्शकों ने तालियों से सराहा। विद्यालय के एआरओ पीसी पुरोहित की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नितिन भाटिया ने कहा कि संस्कार, परंपरा और उत्कृष्ट शिक्षा विद्यालय की पहचान है। समारोह में स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा। संवाद