फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: ग्रास्टनगंज में रात में धमका हाथियों का झुंड, तोड़फोड़ की

Mon, 31 Aug 2026 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र के अंतर्गत ग्रास्टनगंज में रविवार रात हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाया। हाथी का झुंड छह बार आबादी क्षेत्र में धमका। हाथियों की लगातार धमक से क्षेत्रवासी पूरी रात दहशत में रहे। इस दौरान हाथियों ने एक घर के आंगन में खड़ी कार को दांत मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं कई घरों के गेट और अन्य सामान भी हाथी ने तोड़ डाले।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों के अनुसार, रविवार रात करीब 10:30 बजे हाथियों का झुंड आबादी में पहुंचा। इसके बाद सुबह होने तक हाथी कई बार आबादी क्षेत्र में आते-जाते रहे। अंजू देवी के घर के आंगन में खड़ी कार को हाथियों ने दांत गड़ाकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथियों ने गमलों को भी नुकसान पहुंचाया। पड़ोसी बीरेंद्र के घर में सूंड डालकर हाथी ने किचन में रखा अनाज खा गया। लक्ष्मी देवी के घर को भी हाथियों ने नुकसान पहुंचाया।
रेंजर विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि रविवार रात हाथी पांच-छह बार आबादी क्षेत्र में आया था। सूचना मिलने पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया। प्रभावित लोगों ने बताया कि हाथियों की दहशत के चलते क्षेत्रवासियों की रातें छतों पर कट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें