कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक के पौखाल क्षेत्र में भालू की दहशत बनी है। भालू ने पिछले दो दिनों में ग्राम पंचायत चूना महेड़ा के खुंडरा गांव में दो मवेशियों को घायल कर दिया है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। ग्राम पंचायत जौरासी के प्रधान चंडी प्रसाद कुकरेती व रमेश चंद्र गौड़ ने कहा कि ग्राम पंचायत चूना महेड़ा के खुंडरा गांव में रविवार की रात्रि में भालू ने उर्मिला देवी की गोशाला तोड़कर वहां बंधी गाय व बैल पर हमलाकर उन्हें घायल कर दिया था। भालू गोशाला के दरवाजे तोड़कर व गोशाला की छत से पठाल निकालकर वहां बंधे पालतू मवेशियों पर लगातार हमला कर रहा है। उन्होंने लैंसडौन वन विभाग के डीएफओ को ज्ञापन भेजकर मामले को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद