फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा कौशल विकास का प्रशिक्षण: अनुकृति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। महिला उत्थान और बाल कल्याण संस्था की ओर से मालवीय उद्यान में लगी प्रदर्शनी लोगों को खूब भा रही है। कोटद्वार भाबर के लोग प्रदर्शनी में जमकर खरीदारी कर रहे हैं। संस्था की अध्यक्ष अनुकृति गुसाईं ने कहा कि पहाड़ की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें कौशल विकास का प्रशिक्षण देना जरूरी है।
मालवीय उद्यान में महिला उत्थान एवं बाल विकास संस्था की ओर से चल रही प्रदर्शनी का बृहस्पतिवार को अंतिम दिन रहा। प्रदर्शनी के तीनों दिन लोगों ने जमकर खरीददारी की। लोगों को स्योलू से बने लेडीज बैग, डोर मैट, फुटवेयर, चटाई, टोकरी, बांस से बनाए गए उत्पाद, फूड प्रोसेसिंग के तहत बने हाइजिन अचार, मुरब्बा, चटनी, बुरांश और गुलाब का जूस, रद्दी और अखबार से बने घर के सौंदर्य के लिए बनाए गए उत्पाद, महिलाओं के गाउन, सूट, बच्चों की फ्राक आदि खूब पसंद आए। संस्था की अध्यक्ष अनुकृति गुसाईं ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें कौशल विकास का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से मार्केटिंग के लिए ऑनलाइन पोर्टल भी तैयार किया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में भी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को संस्था का कांसेप्ट बहुत पसंद आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी में पूर्व पालिकाध्यक्ष रश्मि राणा, पार्षद गायत्री भट्ट, लीला कर्णवाल, मंजू जखमोला, भाजपा भाबर मंडल अध्यक्ष मुकेश नेगी, संस्था की सदस्य उमा नेगी, अर्चना फूल, शिवानी, अनीता आर्य आदि ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें