फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता के मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, गूंजे जै माता की के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। चैत्र नवरात्र के पहले दिन माता के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने अपने घर में विधि विधान से हरियाली जमाई और व्रत रखकर मंदिरों में वैदिक मंत्रोचार के बीच माता के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की। भक्तों ने माता से अपने परिवार की सुख शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

शनिवार को कोटद्वार के सिद्धपीठ सुखरो देवी मंदिर, श्री सिद्धबली बाबा मंदिर, संतोषी माता मंदिर, नव दुर्गा मंदिर, बालाजी मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, गीता भवन मंदिर, सिंदूरा देवी मंदिर व भैरव मंदिर आदि में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। कई श्रद्धालुओं ने मंदिर में शप्तचंडी पाठ का आयोजन किया। कई कीर्तन मंडलियों ने भजनों के माध्यम से माता का गुणगान किया। शाम तक लोग माता के भजनों पर झूमते रहे।
लैंसडौन में गढ़वाल राइफल्स के रेजीमेंटल सेंटर स्थित दुर्गा मंदिर, किंगकालेश्वर मंदिर और सत्यनारायण मंदिर मेें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने पहले नवरात्र के अवसर पर माता का व्रत रखा और मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए। यमकेश्वर में महाबगढ़ मंदिर, विंदवासिनी मंदिर, काली मंदिर, देवी डांडा मंदिर, नीलकंठ मंदिर, भुवनेश्वरी माता मंदिर और चांदेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने माता शैलपुत्री की पूजा कर माता की मूर्ति पर चुनरी चढ़ाकर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। दुगड्डा स्थित दुर्गादेवी मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कोटद्वार, बिजनौर व मेरठ आदि स्थानों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पहले मंदिर के पास बह रही खोह नदी में स्थान किया और उसके बाद माता के दर्शन कर मन्नत मांगी। धुमोकोट क्षेत्र के बूंगी देवी मंदिर, भौन देवी, दीवा देवी, गजरूगढ़ी, धूमा देवी, दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में माता के दर्शन किए और अपनी घरों में हरियाली बोकर मां से मन्नत मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें