फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने मतदान करने का लिया संकल्प

विज्ञापन
student - फोटो : amarujala
विज्ञापन
रिखणीखाल (कोटद्वार)। भारत सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल में आयोजित मतदाता जागरूकता गोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने स्वयं मतदान करने और लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हितेश कुमार जोशी ने सभी छात्र-छात्राओं को 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने का संकल्प दिलाया। कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली के अंतर्गत देश के नागरिकों को अनेक अधिकार हैं, जिनमें से एक अधिकार वोट देने का भी है। कहा कि युवा शक्ति राष्ट्रशक्ति है, इसलिए युवाओं को निश्चित रूप से मतदान करना चाहिए और अन्य लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करना चाहिए। छात्र आकाश, मनीषा, मीनाक्षी, अनूप व अमन ने भी मतदान जागरूकता अभियान पर अपने विचार रखे। गोष्ठी में महाविद्यालय के प्राध्यापक डा. संगीता मिश्रा व डा. विपिन पवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें