फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदमपुर में पति पत्नी के बीच जमकर हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पदमपुर में पैसे को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट की। घायल पत्नी का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि पति ने पत्नी के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने पति का मेडिकल कराया है और उसका शांति भंग में चालान काट दिया। अस्पताल में भर्ती पत्नी की ओर से अभी तक कोतवाली पुलिस को मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

बुधवार को जहां एक ओर क्षेत्र में होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा था, वहीं पदमपुर में एक पति पत्नी के बीच पैसे को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट की। सूचना पर पुलिस ने घायल पत्नी को यहां बेस अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सकों के अनुसार पत्नी के दोनों कंधों पर गंभीर चोटें आई है। पति को भी काफी चोटें आईं हैं। पति की ओर से मामले में पत्नी के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घायल पति का बेस अस्पताल में मेडिकल कराया है। तहरीर में पति ने बताया कि उसका विवाह चार साल पूर्व हुआ था। शादी के बाद दोनों की आपस में नहीं बनी। जुलाई 2017 से दोनों एक ही घर में अलग-अलग रहते हैं। पति का आरोप है कि बुधवार सुबह उसकी पत्नी ने उससे पैसे मांगे, जिस पर उसने असमर्थता जता दी, उसकी पत्नी उससे झगड़ा करने लगी। झगड़ा शुरू होने पर वह अपनी पत्नी का वीडियो बनाने लगा। वीडियो बनाता देख उसकी पत्नी और साली ने उस पर डंडों और सूप से हमला शुरू कर दिया। अपने को बचाने के प्रयास में उसने पत्नी को धक्का दिया, जिससे वह गिर गई। एसआई रवींद्र नेगी ने बताया कि दोनों का झगड़े पूर्व में भी होते रहे हैं। पति के खिलाफ शांति भंग में चालान कर दिया गया है। पत्नी के खिलाफ भी शांति भंग की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें