फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरड़ी वाले सांई बाबा आया है दर पर तेरे सवाली..

विज्ञापन
sain - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कोटद्वार। श्री शिरड़ी साईं बाबा मंदिर के वार्षिकोत्सव की संध्या पर साईं बाबा के भजनों की धूम रही। भजन गायकों ने साईं भजनों की प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय किया। श्रद्धालुु देर शाम तक साईं के भजनों पर झूमते रहे। रविवार को भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा से मन्नत मांगी।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम को आयोजित साईं भक्ति संध्या का नगर निगम की मेयर हेमलता नेेगी और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री राम मंडली समिति के भजन गायकों ने तेरे दर पे आया हूं साईं झोली भरके जाऊंगा.., साईं की महिमा अपरंपार..,सिरड़ी वाले साईं बाबा आया है दर पर तेरे सवाली.., कौन कहता है साईं आते नहीं कभी दिल से बुलाया नहीं.., बिगड़ी बात बना दो साईं, हम पर करो कृपा.. मेरे घर के आगे साईं नाथ तेरा मंदिर बन जाए.. आदि भजन प्रस्तुत किए।
रविवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान साईं बाबा की मूर्ति का अभिषेक किया गया। बाबा को प्रसाद चढ़ाने के बाद भंडारा शुरू किया गया। इसमें पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और नगर निगम की मेयर हेमलता नेगी ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ लोगों को भंडारा वितरित किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने साईं बाबा के दर्शन किए और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय मित्तल, विजय नारायण सिंह, पार्षद कविता मित्तल, अशोक चौधरी, जितेंद्र भाटिया, दीपक जैन, अलोक माहेश्वरी, बलराज कृष्ण दीक्षित, गुड्डी चौधरी, मधु मित्तल व सोनिया भाटिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें