फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ झंडीचौड़ के लोगों ने निकाली रैली

विज्ञापन
drugs - फोटो : amarujala
विज्ञापन
किशनपुर/कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के झंडीचौड़ में कच्ची और अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री समेत नशे के खिलाफ क्षेत्रवासियों ने रविवार को रैली निकाली। इस मौके पर पुलिस और प्रशासन के प्रति आक्रोश जताया गया। महिलाओं ने जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ भी मोर्चा खोला। कहा कि प्राधिकरण ने लोगों को परेशान कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार को महिला मंगल दल के नेतृत्व में वार्ड 37, 38, 39 के लोगों ने झंडीचौड़ पंचायत घर से भरत चौक तक रैली निकाली। वार्ड नंबर 37 के पार्षद सुखपाल शाह ने कहा कि पिछले कुछ समय से झंडीचौड़ में कच्ची शराब व अवैध अंग्रेजी शराब समेत नशे का कारोबार जोरों से चल रहा है। क्षेत्र की कई दुकानों में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है, लेकिन पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। पुलिस को कई बार इसकी सूचना भी दी जा चुकी है। वार्ड नंबर 38 के पार्षद अमित नेगी ने कहा कि भाबर क्षेत्र में कई संदिग्ध लोग घूम रहे हैं। सत्यापन के नाम पर पुलिस केवल खानापूर्ति कर रही है, जिससे लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। महिला मंगल दल ने जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ भी नारेबाजी कर उसकी कार्यशैली पर विरोध जताया।
इस मौके पर पूर्व प्रधान पुष्पा देवी, रामेश्वरी देवी, हरि सिंह रावत, राजेंद्र सिंह चौहान, धर्म सिंह, नयन सिंह, जगदीश प्रसाद, पार्षद रोहणी देेवी, सुरेश चंद्र व अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें