फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ शक्ति दिवस के मौके पर इको क्लब के स्वयंसेवियों ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/किशनपुर/दुगड्डा/जयहरीखाल। स्वच्छ शक्ति दिवस के मौके पर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान भी चलाया।
विज्ञापन

जीआईसी कण्वघाटी के एनएसएस के स्वयंसेवियों ने स्वच्छ शक्ति दिवस के मौके पर क्षेत्र में स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर स्वयंसेवियों ने विद्यालय प्रांगण व किशनपुर बाजार में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की। इस मौके पर प्रधानाचार्य सिद्धार्थ रावत, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रमाकांत कुकरेती, राकेश मोहन ध्यानी, महेश चंद्र रजवार व मंजू नेगी आदि मौजूद रहे। उधर, बाल विकास परियोजना की ओर से दुगड्डा नगर क्षेत्र में जन जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। रैली में जीआईसी, जीजीआईसी के एनएसएस स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर सीडीपीओ जितेंद्र कुमार, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी सतेंद्र खुगशाल व मदन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर आदर्श प्राथमिक विद्यालय जयहरी और आंगनबाड़ी केंद्र जयहरी में स्वच्छ शक्ति दिवस के मौके पर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में शिक्षिका मीना देवी, रिंकी गुसाईं व ममता धस्माना मौजूद रहे। उधर, जीआईसी कल्जीखाल के इको क्लब प्रभारी संतोष ध्यानी के नेतृत्व में इको क्लब के छात्र-छात्राओं ने कल्जीखाल बाजार और निकटवर्ती क्षेत्रों में स्वच्छता रैली निकाली। इस मौके पर प्रधानाचार्य आरसी शर्मा, विद्यालय संरक्षक सर्जी सिंह पटवाल, पीटीए अध्यक्ष बीएस बिष्ट, ओमप्रकाश चौधरी, श्रवण कुमार रावत, सुदामा प्रसाद चौधरी, अनिल प्रसाद गौड़, शोभा रावत, शिखा नेगी व पूजा रावत आदि मौजूद रहे।

-फोटो

स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली
किशनपुर। भाबर के जीआईसी कण्वघाटी के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मार्गों पर लोगोें को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए रैली निकाली। कार्यक्रम अधिकारी रमाकांत कुकरेती ने बताया कि मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने विद्यालय प्रांगण से किशनपुरी मुख्य बाजार के आसपास जागरूकता रैली निकाली और लोगों से पॉलिथीन इस्तेमाल न करने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने सड़क किनारे की निकासी नालियों में साफ-सफाई की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सिद्धार्थ रावत, राकेश मोहन ध्यानी व मंजू नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें