फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक सेवा नियमावली में संशोधन पर भड़के प्रशिक्षित बेरोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। बीएड प्रशिक्षित संघ की बैठक में प्राथमिक शिक्षा सेवा नियमावली में संशोधन का विरोध किया गया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षकों का चयन पूर्व की भांति वर्षवार करने की मांग की गई। बैठक में संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सत्यपाल सिंह अध्यक्ष और कमल किशोर सचिव चुने गए।
विज्ञापन

मालवीय उद्यान में सत्यपाल सिंह की अध्यक्षता में बीएड प्रशिक्षित संघ की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने 14 दिसंबर 2018 को प्रदेश की सरकार की ओर से प्राथमिक शिक्षा सेवा नियमावली में संशोधन का विरोध किया। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों से चली आ रही व्यवस्था को बदलने से प्रशिक्षित बेरोजगार अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। वर्षवार सेवा नियमावली को लेकर प्रशिक्षित बेरोजगारों ने जयहरीखाल में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत से वार्ता की और अपना पक्ष रखा। बैठक में संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें हरीश चंद्र को कोषाध्यक्ष, राकेश शाह को उपाध्यक्ष व दीप बिष्ट को सह सचिव बनाए गए। बैठक में मनवीर सिंह, दीप बिष्ट, हरीश चंद्र, राहुल शाह, विनय भारती, पुष्कर कुमार, महेश चंद्र, प्रत्यांजुल डबराल, जनार्द्धन बौंठियाल व अनूप बिष्ट आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें