फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाले ने ली चालक की जान, परिचालक सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर घुड़दौड़ी के समीप एक माल वाहक ट्रक पाले में रपटने से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि परिचालक सुरक्षित है।
विज्ञापन

कोतवाल पौड़ी मनोज रतूड़ी ने बताया कि शुक्रवार को एक ट्रक अंबाला (पंजाब) से जीआईसी कोट का स्टेशनरी का सामान लेकर आ रहा था। पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर घुड़दौड़ी के समीप ट्रक पाले में रपटकर अनियंत्रित होने से खाई में गिर गया। हादसे में चालक खुशवंत सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी ग्राम मिछोण्डा अंबाला की मौके पर मौत हो गई जबकि परिचालक मदन लाल निवासी मिछौण्डा अंबाला सुरक्षित बच गया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि पाले के कारण हुए हादसे को देखते हुए लोनिवि के अधिकारियों को मोटर मार्ग पर पाले वाले स्थानों पर नमक और चूने का छिड़काव किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें