कोटद्वार। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी के मेयर प्रत्याशी हेमलता नेगी ने प्रचार अभियान में तेजी लाते हुए भाबर क्षेत्र के उत्तरी झंडीचौड सहित विभिन्न इलाकों का सघन भ्रमण किया। भाबर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए हेमलता नेगी ने मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। हेमलता नेगी ने भाजपा सरकार को नकारा बताते हुए कहा कि गत विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेताओं द्वारा विकास के जो वादे किए गए थे, उन वादों को अभी तक धरातल पर नहीं उतारा गया है। इस मौके पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रंजना रावत, कृष्णा बहुगुणा, सुनीता बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष कुसुम असवाल, शोभा गोयल, विमला रावत, सरला रावत, विनोद देवी, अर्जुन सिंह बिष्ट, मनोज सौंद, प्रेम सिंह, धर्म सिंह चौधरी, राम प्रकाश व लक्ष्मी नेगी मौजूद रहे।