फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियां शुरू होते ही कोटद्वार में चोर सक्रिय, लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सर्दियों का सीजन शुरू होते ही शहर और इससे सटे क्षेत्रों में चोर सक्रिय हो गए हैं। एक माह के अंदर आधा दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं ने पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

गत माह 20 अक्तूबर को चोर बालासौड़ में इंटर कालेज सुखरो के पीछे की गली में रामपाल सिंह के बंद घर का ताला तोड़कर वहां से सोने के जेवर और नगदी उड़ा चुके हैं। वह अपने रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होने देहरादून गए थे। इसके बाद मानपुर में चोर एक शिक्षिका शैलजा लखेड़ा और एचएल गुसाईं के कमरों के ताले तोड़कर नगदी और जेवरात चुरा चुके हैं। ये दोनों वारदात उस समय हुई, जब घर के लोग सब्जी लेने के लिए घर पर ताला डालकर आसपास गए हुए थे। नागरिकों का कहना है कि जब पुलिस से गश्त तेज करने की बात करों तो पुलिस उन्हें उलटा सीसीटीवी लगाने की नसीहत देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें