फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष, युवा मोर्चा के महामंत्री पार्टी से निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजरो। एक अक्तूबर को थलीसैंण बंद आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लेने की गाज भाजपा किसान मोर्चा थलीसैंण के अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी व युवा मोर्चा के महामंत्री उमराव सिंह पर गिरी है। दोनों नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों का दोषी मानते हुए संगठन ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष जेपी ममगाईं ने बताया कि एक अक्तूबर को थलीसैंण व्यापार संघ की ओर से आहूत बाजार बंद और प्रदर्शन में भाजपा किसान मोर्चा थलीसैंण के अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी और युवा मोर्चा के महामंत्री उमराव सिंह ने सरकार और मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की, जिसे पार्टी ने गंभीरता से लिया है। हाईकमान के आदेश पर दोनों पदाधिकारियों को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। उधर, निष्कासित किए गए किसान मोर्चा के अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी और युवा मोर्चा के महामंत्री उमराव सिंह का कहना है कि वे व्यापारी होने के नाते थलीसैंण बंद कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने उन पर लगाए गए आरोपों को झूठा एवं निराधार बताया। कहा कि उनका निष्कासन एक साजिश के तहत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें