फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश महामंत्री ने मृतकों के परिजनों का बंधाया ढांढस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी की अगुवाई में रिखणीखाल ब्लाक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धुमाकोट बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के गांव का दौरा करते हुए पीड़ितों का ढांढस बंधाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस अवसर पर प्रदेश महमंत्री राजेंद्र भंडारी ने प्रदेश सरकार पर प्रदेश वासियों के जीवन को संकट में डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बस दुर्घटना में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई गई है। उन्होंने दुर्घटना में मारे गए पीड़ित परिजनों को पांच-पांच लाख मुआवजा सहित एक परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने और घायलों का बेहतर सुविधा वाले अस्पताल में इलाज किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष दीनबंधु बलोधी, जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट, बृजपाल सिंह, दरबान सिंह रावत, राजेंद्र सिंह रावत, हेमलता देवी, दिनेश नेगी, बृजमोहन देवराडा, सुरजीत सिंह नेगी, दिगंबर सिंह, ओम प्रकाश, रवींद्र रावत व राकेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें