फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक प्लान की निकली हवा, सड़कों पर पसरी अवैध पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पुलिस और प्रशासन की अनदेखी के चलते शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। शहर की सड़कों पर अतिक्रमण और जहां-तहां वाहन खड़े करने से आए दिन शहर में जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

विगत वर्ष एसडीएम राकेश तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कोटद्वार शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए नियम बनाए गए थे। झंडाचौक से नजीबाबाद चौक को नो पार्किंग जोन के अलावा जीप, ऑटो, बस और ट्रकों के लिए रूट और स्टॉपिस के लिए स्थान निर्धारित किए गए थे। प्रशासन ने नियम तो बना लिए लेकिन इनका पालन ही नहीं हो रहा है। स्थिति यह है कि नो पार्किंग जोन में दिनभर वाहन खड़े रहते हैं। जीप-टैक्सी और बस जहां-तहां सवारी बैठा और उतार रहे हैं। इस कारण आए दिन सड़क पर जाम की स्थित बनी रहती है। संजीव सिंह रावत, राकेश शर्मा, रामेश्वर प्रसाद डोबरियाल, विपिन सिंह नेगी ने कोटद्वार का झंडाचौक, बदरीनाथ मार्ग, नजीबाबाद चौराहा पार्किंग स्थल बन गया है। दिन भर नजीबाबाद चौक पर पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं, लेकिन इन वाहनों को हटाया नहीं जाता है, जिसके कारण जाम की स्थित बनी रहती है। एसडीएम राकेश तिवारी ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें