फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर बाबा सिद्धबली के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। वीकेंड पर रविवार को सिद्धबली मंदिर में दर्शन को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने घंटों लाइन पर लगकर बाबा के दर्शन किए और सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर से लेकर खो नदी के पुल तक श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। दोपहर तक कोटद्वार समेत यूपी के नजीबाबाद, बिजनौर, बढ़ापुर, नगीना, धामपुर आदि क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी होने से हाईवे पर तीन घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

तपती गर्मी में भी श्रद्धालुओं ने हौसला नहीं खोया और दर्शन के लिए लाइन में लगे रहे। इस दौरान सड़क पर वाहनों का जमावड़ा लगा रहा। मंदिर की पार्किंग फुल हो जाने के बाद फलाहारी बाबा मंदिर की पार्किंग में वाहन खड़े कराने पड़े। इसके बावजूद कई वाहन सड़क और खोह पुल के किनारे पर खड़े रहे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से हाईवे पर करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस कर्मियों को यातायात व्यवस्था बनाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें