कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू की 54वीं पुण्य तिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने देश की मजबूती को पं. नेहरू द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
रविवार को गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पं. नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वाधीन भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करते हुए पं. जवाहर लाल नेहरू ने भारत में औद्योगिक विकास को बढ़ावा दिया। उन्होंने भारत में रेल, हवाई सेवा सहित कृषि उत्पादन क्षमता और दुग्ध क्रांति को बढ़ावा देकर देश को विश्व में अग्रणी पंक्ति में खड़ा कर दिया। वर्तमान में देश पं. नेहरू द्वारा डाली गई मजबूत बुनियाद पर ही आगे बढ़ रहा है।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, पूर्व दर्जा धारी जसवीर राणा, सुनीता बिष्ट, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजना रावत, विजय नारायण सिंह, गीता नेगी, शकुतंला चौहान, अंजू पुंडीर, कृष्णा बहुगुणा, कुसुम असवाल, चंद्रमोहन रावत, हेमचंद्र पवांर आदि मौजूद थे।