फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी दिवस पर रंगारग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़/कोटद्वार। करुणा समाज सेवा संस्था कोटद्वार की ओर से किशोरी दिवस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

भिक्कावाला के सेंट मेरीज इंटर कालेज में आयोजित किशोरी दिवस कार्यक्रम की शुरुआत ग्रामीण किशोरियों ने एक भजन से की। खेल मैदान में आयोजित 200 मीटर दौड़ में सोनी ने प्रथम, कुलविंदर कौर ने द्वितीय और नगमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर चम्मच दौड़ में रितु, सलोनी, सोनी, बोंबिंग इन द सिटी खेल में रुचि, रितु, नीलम, सांस्कृतिक कार्यक्रम के एकल नृत्य में बबीता, कृष्णा व सोनिया ने क्रमश पहला दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी में धारा गांव की टीम कुलविंदर कौर के नेतृत्व में विजेता और तुरतपुर की टीम सपना के नेतृत्व में उपविजेता रही। संस्था के निदेशक फादर पायस ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर भिक्कावाला उपशाखा के निदेशक फादर जोस वर्गीस, उपनिदेशक फादर मैलविन, रजिया मसीह, रितु शर्मा, रेनू शर्मा, सिस्टर सरिता, सिस्टर अन्ना, सिस्टर रोस, सिस्टर विन्या, सिस्टर टसमरिया आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के समन्वयक गजेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें