फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से वेतन नहीं मिलने से आक्रोशत कर्मचारियों ने कार्यालय में जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। तीन माह से वेतन और पेंशन नहीं मिलने से आक्रोशित उत्तराखंड की पेयजल निगम अधिकारी और कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने पेयजल निगम कार्यालयों में प्रदर्शन के साथ तालाबंदी कर दी। कर्मचारियों ने मांग पूरी न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को समिति के संयोजक बाबू राम के नेतृत्व में अधिकारी और कर्मचारी जल निगम कार्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने शासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और कार्यालय में तालाबंदी कर दी। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने विभाग पर कर्मचारियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि तीन माह से वेतन और पेंशन का भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैै। इससे कोटद्वार के अधिकारियों और कर्मचारियों को पेयजल निगम कार्यालय में तालाबंदी करनी पड़ी। उन्होंने कर्मचारियों को जल्द ही वेतन और पेंशन का लाभ नहीं दिए जाने पर आंदोलन को उग्र रूप दिए जाने की चेतावनी दी।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विशाल कुमार, उपाध्यक्ष छवि कुमार, योगेंद्र नाथ, सचिव हेमंत असवाल, अतुल शर्मा, रविंद्र कुमार, अंकित कंडवाल व संजीव नेगी सहित कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें