फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती फिल्म के विरोध में कोटद्वार की सड़कों पर उतरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। विवादित हिंदी फिल्म ‘पद्मावती’ के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों के लोगों ने कोटद्वार की सड़कों पर जुलूस निकालकर तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम राकेश तिवारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर प्रदेश में फिल्म पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को उत्तराखंड क्षत्रिय उत्थान संस्था के बैनर तले क्षेत्र के लोग देवी रोड मोटर नगर में एकत्र हुए। उन्होंने देवी रोड, नजीबाबाद चौक, नजीबाबाद रोड, झंडाचौक व बदरीनाथ मार्ग होते हुए तहसील तक नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला। लोगों ने तहसील परिसर में फिल्म निर्माताओं के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई गई फिल्म ‘पद्मावती’ में देश का गौरव महारानी पद्मावती के इतिहास को तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया गया है, जबकि महारानी केे नाच गाने के आपत्तिजनक दृश्य भी दिखाए गए हैं, जो कि देश की जन भावनाओं का अपमान है। उन्होंने सिनेमाघर मालिकों से ‘पद्मावती’ फिल्म को नहीं लगाने की चेतावनी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री से राज्य के सभी सिनेमाघरों में फिल्म के प्रसारण पर पाबंदी लगाने का शासनादेश जारी करने की मांग की।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष शिशुपाल सिंह नेगी, पूर्व डीआईजी बलराम सिंह नेगी, संदीप डबराल, केएस चौहान, धर्मवीर गुसाईं, राजेंद्र सिंह बिष्ट, अर्जुन सिंह नेगी, आशा डबराल, रंजना रावत, कुसुम असवाल, रजनीश चौधरी, आलम सिंह रावत, डीएस रावत, भारत सिंह रावत व सतेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें