फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशीय बिजली गिरने से एक घायल, कई घरों में दौड़ा करंट, विद्युत उपकरण फूंके

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। बृहस्पतिवार देर रात काशीरामपुर क्षेत्र के जानकीनगर स्थित उत्तराखंड पेयजल निगम की कालोनी के पास वज्रपात से एक कर्मचारी घायल हो गया है। वज्रपात से कई घरों में हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया, जिससे लोगों के विद्युत उपकरण फुंक गए। प्रभावित परिवारों की ओर से घटना की जानकारी ग्राम प्रधान सुनीता देवी और एसडीएम कोटद्वार को दी गई है।
विज्ञापन

पेयजल निगम के अपर सहायक अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात निगम की कालोनी में रह रहे विभागीय कर्मियों के सरकारी आवासों के पास वज्रपात हो गया। इससे उनके विद्युत उपकरण फुंक गए। घटना में विभागीय कर्मी धर्मेंद्र कुमार घायल हो गया, जिसे देर रात सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएई रविंद्र कुमार ने बताया कि वज्रपात से कालोनी निवासी कल्पना देवी, गीता देवी, हेमलता पांडे, हरीश सिंह, विजय राम थापा, राजेंद्र सिंह, योगेंद्र नाथ, धर्मेंद्र कुमार, अमजद खान, संतोष सिंह, दीपक सिंह गुसाईं, भारत सिंह रावत, सुभाष चंद्र के फ्रिज, टीवी, इनवर्टर व पंखे फुंक गए हैं। पीड़ित परिवारों ने काशीरामपुर गांव की प्रधान सुनीता देवी के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पीड़ितों ने उपजिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है। निगम के अधिशासी अभिंयता बाबूराम ने बताया कि जिन विभागीय कर्मियों के सरकारी आवास आकाशीय बिजली गिरने से प्रभावित हुए हैं, उनके परिवारों को कालोनी में खाली पड़े सरकारी आवासों में शिफ्ट कर दिया गया है। घटना की जानकारी ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें