फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मेशिस्ट कांवड मेला में ड्यूटी में, स्वास्थ्य सेवाएं ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर। यमकेश्वर ब्लाक में विभिन्न मातृ एवं परिवार कल्याण केंद्रों में तैनात फार्मेसिस्टों की ड्यूटी कांवड़ मेला नीलकंठ में लगने से फार्मेसिस्टों के भरोसे चले रहे सभी केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई हैं। इसके कारण मरीजों केे 10 से 12 किमी दूर अन्य भृृगुखाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का चक्कर काटने पड़ रहा है।
विज्ञापन

यमकेश्वर ब्लाक के कस्याली, ठांगर और खेड़ा में स्थित मातृ एवं परिवार कल्याण केंद्र में नियुक्त फार्मेसिस्टों की नियुक्ति नौ से 26 जुलाई तक कांवड़ मेला नीलकंठ में लग गई है। इन मातृ एवं परिवार कल्याण केंद्रों में एक-एक फार्मेसिस्ट की ड्यूटी रहती है। कांवड़ मेले में ड्यूटी लगने से लोगों को 10 से 12 किमी दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भृगुखाल जाना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी ग्राम ठांगर तथा ग्राम खेड़ा में स्थित मातृ एवं परिवार कल्याण केंद्र से जुडे़ ग्रामीणों को हो रही है। गांव में ज्यादातर बुजुर्ग हैं, उनको लाने ले जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य सीला महावीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, दिनेश चंद्र, शांतनु बडोला, सुभाष चंद्र, कविता देवी व सुनीता देवी ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र फार्मेसिस्ट की तैनाती नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही धन ओर समय दोनों की बर्बादी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग को इन केंद्रों पर डाक्टर की व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

उधर, एसीएमओ नरेंद्र त्यागी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार फार्मेसिस्टों की ड्यूटी कांवड़ मेले में लगाई गई है। शीघ्र समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें