फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नापखेत से काट डाले 84 चीड़ के पेड़

Fri, 02 Sep 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी।
विज्ञापन
पेड़ - फोटो : demo pic
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने कल्जीखाल विकासखंड के धूरा गांव में नापखेत से 84 चीड़ के पेड़ काटने पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। शुक्रवार को मजिस्ट्रेट की अदालत से चारों को जमानत मिल गई। वहीं, पांच और आरोपियों की धरपकड़ के लिए वन विभाग की टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन


डीएफओ पौड़ी गढ़वाल रमेश चंद्रा ने बताया कि धूरा गांव निवासी अखिल जुगरान जो कि वर्तमान में विदेश मेें रहता है, उसने नापखेत से पांच पेड़ काटने की अनुमति के लिए करीब सप्ताहभर पूर्व आवेदन किया था। जांच में पता चला कि उसने नापखेत से 84 चीड़ के पेड़ कटवाए हैं।

उनके निर्देश पर धूरा गांव पहुंची वन विभाग की टीम को पेड़ कटे हुए मिले। टीम ने मामले में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखाया। गांव से दिगंबर पुत्र चंद्र सिंह, राजेंद्र पुत्र मदन लाल, सुरेंद्र पुत्र लड्डू दास व दीपक पटवाल पुत्र कलम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को मजिस्ट्रेट की अदालत से चारों को जमानत मिल गई। डीएफओ ने बताया कि शेखर पुत्र सोहन लाल, महिपाल पुत्र केसर सिंह, रणवीर सिंह नेगी पुत्र उमेद सिंह, महेंद्र सिंह पटवाल पुत्र चंदन सिंह की गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई है। भू स्वामी अखिल जुगरान पर भी कार्रवाई की जाएगी। टीम में रेंजर पौड़ी केसी थपलियाल व एसडीओ चंदन गिरी गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें