फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Fri, 02 Sep 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
विज्ञापन
कोटद्वार तहसील में आयोजित धरनास्थल पर हवन करते राज्य निर्माण सेनानी मोर्चा के सदस्य। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सात सूत्री मांगों के निराकरण को लेकर उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी  मोर्चा का तहसील परिसर में धरना 25वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने धरना स्थल पर हवन, अनुष्ठान कर मसूरी कांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


शुक्रवार को आंदोलनकारियों ने डा. शक्तिशैल कपरवाण की अध्यक्षता में तहसील में धरना दिया। आंदोलनकारियों ने मसूरी कांड के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों की आत्मा की शांति के लिए हवन अनुष्ठान करते हुए सदैव उन्हें याद रखने का संकल्प लिया।

कहा कि जिन लोगों ने उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश से अलग करवाने में अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया, आज प्रदेश सरकार उन्हें ही अनदेखा कर रही है। सरकार की इस कार्यप्रणाली से आंदोलनकारियों में रोष व्याप्त है। इस मौके पर महेंद्र सिंह रावत, हयात सिंह गुसाईं, मीना रौतेला, रामकुमार माहेश्वरी, राजमोहन सिंह नेगी, रीना देवी, देशबंधु कुकरेती, कृष्णा काला, नवीन चमोली, गायत्री भट्ट व मुकेश देवरानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें