फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपनों की उड़ान में बच्चों और अभिभावकों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा

विज्ञापन
culture - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कोटद्वार। जिला परियोजना कार्यालय पौड़ी की ओर से समग्र शिक्षा अभियान के तहत जनपदस्तरीय ‘सपनों की उड़ान’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी 15 ब्लाकों से पहुंचे बच्चों ने अपनी बौद्धिक और सांस्कृतिक क्षमताओं का प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में समा बांधा।
विज्ञापन

रविवार को बद्रीनाथ मार्ग स्थित मॉडल मांटेसरी स्कूल में आयोजित ‘सपनों की उड़ान’ प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) गढ़वाल महावीर सिंह बिष्ट और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. आरएस चौहान ने किया। इस मौके पर अपर शिक्षा निदेशक ने कहा कि पुराने समय में संसाधनों की कमी के बावजूद शिक्षा की उच्च गुणवत्ता थी। वर्तमान में सरकार शिक्षा पर काफी खर्च कर रही है, लेकिन बावजूद इसके शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार गिरावट आ रही है। इस पर चिंतन करने की आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों का सर्वांगीण विकास करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस मौके पर आयोजित सपनों के चित्र प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में आराधना ने प्रथम, अंकिता ने द्वितीय और पल्लवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक वर्ग में खुशबू, सारिका, गणेश, कविता पाठ प्राथमिक वर्ग में दीपाली, दसिता ध्यानी, आराधना क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

क्विज प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक वर्ग में राहुल व आयुष ने प्रथम, शुभम और अंकित ने द्वितीय व कार्तिक और सुमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बहुआयामी शैक्षिक स्टॉल संयोजन में कल्जीखाल ब्लाक ने स्मार्ट सिटी में सौर ऊर्जा का प्रयाग मॉडल के लिए प्रथम, दुगड्डा ब्लाक ने भूकंप रोधी मकान के लिए द्वितीय और यमकेश्वर ब्लॉक ने जल संरक्षण मॉडल के लिए तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधन समिति की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नैनीडांडा ब्लाक ने प्रथम, कल्जीखाल ने द्वितीय और दुगड्डा ब्लाक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) कुंवर सिंह रावत, उप शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला, विनोद शंकर सुंद्रियाल, मेराज अहमद, जिला समन्वयक संतोष रावत, भारत भूषण परमार, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष दीवान सिंह, जिलाध्यक्ष केएस राणा, महामंत्री भगत सिंह भंडारी, दीवान सिंह रावत, जिला मंत्री दीपक नेगी, कार्यक्रम समन्वयक भोपाल सिंह रावत समेत आयोजन समिति के सदस्य, शिक्षक शिक्षिकाएं एवं प्रबंधन समितियों के सदस्य मौजूद रहे। संचालन सुरदीप गुसाईं, राजीव थपलियाल और संगीता उनियाल ने किया।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें