फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने को कमजोर न समझें बेटियां: एएसपी प्रदीप राय

विज्ञापन
student - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कोटद्वार। अमर उजाला के अपराजिता महाअभियान के तहत जीआईसी सुखरो में छात्राओं को बाल अपराध एवं महिला हिंसा के प्रति जागरूक करने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान 80 छात्राओं समेत 180 लोगों ने नारी गरिमा के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ काम करने की शपथ ली। गोष्ठी में एएसपी प्रदीप कुमार राय ने कहा कि बेटियों को अब डरने की नहीं, बल्कि जागरूक होने की जरूरत है। बेटियां स्वयं अपनी रक्षा करने में सक्षम हैं, लेकिन इसे समाज को बताने के लिए बेटियों को निडर बनना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के अधिकार की जानकारी दी।
विज्ञापन

सोमवार को जीआईसी सुखरो में आयोजित गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप राय ने छात्र-छात्राओं कानून की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में महिला अपराध के बढ़ते ग्राफ को रोकने के लिए महिलाओं और बेटियों को जागरूक होना पड़ेगा। छात्राओं को असामाजिक तत्वों और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि निडरता से उनका सामना करें। कहा कि बेटियों की सबसे अच्छी सहेली उनकी मां होती है। यदि बेटियों के साथ कोई आपराधिक घटना होती है या इसकी आशंका दिखती है तो वह अपनी मां से जरूर बताएं, उसे छिपाएं नहीं। समस्या का समाधान नहीं होने पर वे पुलिस की मदद अवश्य लें। एएसपी ने छात्राओं को पुलिस के नंबर भी उपलब्ध कराए। कहा कि विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर कोतवाली कोटद्वार, क्षेत्रीय पुलिस चौकी और एकल एमरजेंसी नंबर 112 अंकित करवाएं। शिक्षिका रश्मि रावत ने कहा कि छात्राओं को रास्ते में कोई छेड़छाड़ या किसी भी तरह की परेशानी हो तो वे अपने शिक्षकों को जरूर बताएं। उन्होंने छात्राओं को अपराजिता महा अभियान के तहत नारी गरिमा और अपराधों के प्रति निडरता से मुकाबला करने की शपथ दिलाई।
गोष्ठी में प्रधानाचार्य रवींद्र सिंह रावत, पीटीए अध्यक्ष डबल सिंह रावत, बीएड प्रशिक्षु दीक्षा चंद, नीतू नेगी, प्रवीन सुंद्रियाल, मनीष, आशीष, आलम सिंह बिष्ट, बृजेश उपाध्याय व गणेश चंद्र केष्टवाल ने कहा कि अमर उजाला का अपराजिता महाभियान सराहनीय है। इसके माध्यम से छात्राओं को कानून की जानकारी मिली है और उनका आत्मविश्वास बढ़ रहा है।
विज्ञापन


छात्राओं ने एएसपी से पूछे सवाल
कोटद्वार। अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में जीआईसी सुखरो की छात्राएं मुखर होकर बोलीं। उन्होंने एसएसपी से कानून और अन्य जानकारी ली। इस दौरान एक छात्रा ने एएसपी से शिकायत की कि जब वह सुबह घर से स्कूल आती है तो कुछ सफाई कर्मी उन्हें घूरते हैं। अन्य छात्राओं ने भी एएसपी को परेशानी बताई। कहा कि स्कूल टाइमिंग में उन्हें अराजकतत्वों की नजरों से खतरा बना हुआ है। एएसपी ने कहा कि यह बात उन्हेें अपने अभिभावकों और पुलिस को बतानी चाहिए। कहा कि छात्राओं को ऐसी परेशानी होती है तो वे स्कूल मेेें लगे पुलिस ड्राप बॉक्स में अपनी शिकायत लिख कर दें। उनका नाम गुप्त रखा जाएगा। एएसपी ने छात्राओं को महिला हेल्प लाइन 1090 और 100 नंबर की जानकारी दी। कहा कि अब एकल एमरजेंसी नंबर 112 पर भी इस तरह की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने बेटियों को किसी अंजान लोगों को अपना नाम, पता और प्रोफेशन से जुड़ी जानकारियां न देने की अपील की।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें