फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमकेश्वर और दुगड्डा ब्लॉक कांग्रेस की कार्यकारिणियों का किया विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। विधानसभा यमकेश्वर के अंतर्गत यमकेश्वर ब्लॉक कांग्रेस और दुगड्डा ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों का विस्तार कर दिया गया है।
विज्ञापन

यमकेश्वर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद डबराल ने बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल की अनुशंसा पर यमकेश्वर ब्लॉक कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। गजेंद्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जगमोहन सिंह और पंचम सिंह उपाध्यक्ष, दीपक नेगी, रविंद्र सिंह नेगी, महावीर सिंह को महासचिव व दीपक नेगी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सुदेश जोशी, धीरज सिंह रावत, शिवचरण सिंह रावत को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। वीरेंद्र सिंह बिष्ट और धीरेंद्र सिंह बिष्ट को मीडिया सचिव व राजेंद्र सिंह को कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में बलवीर सिंह, कल्याण सिंह, अरविंद बिष्ट, राजपाल, महिपाल सिंह पयाल, मनमोहन सिंह नेगी, गोपाल सिंह अधिकारी, दीपक नेगी, राजेश कुमार, गब्बर सिंह बिष्ट व दुर्गा कुकरेती को शामिल किया गया है। बचन सिंह बिष्ट और गोविंद सिंह नेगी को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया। आमंत्रित सदस्यों में जिला पंचायत सदस्य हरि सिंह भंडारी, गीता राणा, ब्लॉक प्रमुख कृष्णा नेगी, डा. कीर्ति सिंह बिष्ट शामिल हैं। उधर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुगड्डा दिनेश रावत ने भी कांग्रेस जिलाध्यक्ष की अनुशंसा पर कार्यकारिणी का गठन किया है। कुलदीप सिंह रावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, घनश्याम सिंह, धर्मपाल सिंह, गणेश बधानी को उपाध्यक्ष, हर्षवीर सिंह, विनोद नेगी, जसपाल नेगी, राकेश कुमार को महासचिव व गजेंद्र सिंह नेगी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सुखदेव सिंह, महावीर सिंह, अजयपाल को संगठन मंत्री, दिनेश चौधरी को संगठन मंत्री के साथ ही कार्यालय प्रमुख का प्रभार भी सौंपा गया है, जबकि संजय चौधरी को मीडिया प्रभारी, ताजवर सिंह को सचिव बनाया गया है। कार्यकारिणी के सदस्यों में राकेश रावत, ललित मोहन, जयमल सिंह, मुस्ताक अली, अनिल कुमार, महेंद्र कुमार, निर्मल सिंह, विमल बलोधी, मनोज सिंह रावत, हरीशपाल को शामिल किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के लिए सतीश नेगी और संदीप नेगी की अनुशंसा की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें