फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम बजट से नौकरीपेशा, कामगार और किसानों में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। संसद में शुक्रवार को प्रस्तुत आम बजट 2019 से जहां नौकरीपेशा, कामगार और किसान खुश नजर आए, वहीं व्यापारी और आधी आबादी को निराशा हुई। सत्तारूढ़ दल से जुड़े लोगों ने बजट को संतुलित और देश के विकास के लिए बेहतरीन बताया, वहीं विपक्षी दलों से जुड़े लोगों ने इसे चुनावी झुनझुना बताया। उन्होंने कहा कि पांच लाख रुपये तक की आमदनी पर आयकर से छूट तो दे दी, लेकिन इससे ऊपर के टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया। ज्यादातर लोगों ने अंतरिम बजट को संतुलित बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने इसमें सभी वर्गों का ख्याल रखा है। दो हेक्टेयर से कम जमीन वाले किसानों के लिए 6000 रुपये सालाना देने, किसान क्रेडिट कार्ड से लोन पर ब्याज पर दो प्रतिशत की छूट, पशुपालन व मत्स्य पालन लोन में ब्याज दर में दो फीसदी छूट से किसानों ने खुशी जताई। लैंसडौन के भाजपा विधायक दिलीप रावत ने बजट की तारीफ की। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता हयात सिंह मेहरा ने बजट को चुनावी झुनझुना बताया।
विज्ञापन


आम बजट पर किसने क्या कहा
आम बजट में महिलाओं का ध्यान नहीं रखा गया। बजट में महिला उद्यमियों, नौकरीपेशा महिलाओं और गृहणियों के रसोई के बजट का ख्याल नहीं रखा गया। बजट प्रथम दृष्टया चुनावी प्रतीत हो रहा है। रसोई गैस व राशन समेत रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम में कटौती नहीं की गई है।
-पारूल अग्रवाल, गृहणी गोविंद नगर कोटद्वार। (फोटो)

वित्त मंत्री के रूप में पीयूष गोयल द्वारा प्रस्तुत अंतरिम बजट पूरी तरह से चुनावी बजट है। टैक्स स्लैब में बदलाव न करने से मध्यम वर्ग के व्यापारियों को राहत नहीं मिल सकेगी। केवल पांच लाख रुपये तक की आमदनी को टैक्स मुक्त रखा गया है। इससे ऊपर की आय पर ढाई लाख से टैक्स स्लैब लागू होगा।
विज्ञापन

-प्रदीप मित्तल, व्यापारी, गोखले मार्ग कोटद्वार (फोटो)।

आम बजट में मोदी सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है। बजट से निम्न व मध्यम वर्ग को राहत प्रदान की गई है। पांच लाख रुपये की आमदनी को आयकर से मुक्त करने की घोषणा अच्छा कदम है। असंगठित क्षेत्र के कामगारों को पेंशन योजना का लाभ देना अच्छा कदम है।
-मोहसिन खान, व्यापारी झंडाचौक कोटद्वार (फोटो)।

आम बजट में केंद्र सरकार ने काश्तकारों के लिए पिटारा खोल दिया है। इससे काश्तकारों की आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी। कृषि ऋण सस्ता होने से किसान नए उपकरण आसानी से खरीद सकेंगे।
विज्ञापन

-राजन जलाल, किसान श्रीरामपुर सिगड्डी (फोटो)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें