फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल किल्लत और टूटी सड़कों से लोग हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। हल्दूखाता मल्ला वार्ड के लोग पेयजल किल्लत और टूटी सड़कों से परेशान हैं। लाइनों में लीकेज के कारण क्षेत्र के लोग दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं, वहीं हाल में बनी करोड़ों की सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। लूथापुर क्षेत्र के कई परिवार पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। लोगों को उम्मीद है कि नगर निगम बनने के बाद उन्हें इस समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

नवसृजित नगर निगम कोटद्वार के वार्ड नंबर-33 हल्दूखाता मल्ला में क्षेत्र के चार राजस्व गांव, लूथापुर, बालागंज, लछमपुर, हल्दूखाता मल्ला को शामिल किया गया है। लूथापुर और बालागंज जहां अब तक पृथक ग्राम पंचायत जशोधरपुर के रुप में थीं, वहीं लछमपुर और हल्दूखाता मल्ला अलग-अलग ग्राम पंचायत का हिस्सा रहे हैं। वर्तमान में इस वार्ड की आबादी करीब 3600 है, जिसमें 1235 पुरुष और 1277 महिला मतदाता हैं।
जगदंबा प्रसाद उनियाल, राजीव डबराल, शुभम कुमार, सतेंद्र सिंह, राजीव देवलियाल, ललित डबराल, राम प्रसाद बलूनी, रवि काला और जय प्रकाश का कहना है कि वार्ड क्षेत्र में वर्षों पुरानी पेयजल लाइन है, जिसमें कई जगह लीकेज हो गए हैं। मुख्य सड़क के समानांतर आ रही सिंचाई नहर भी कई जगहों पर क्षतिग्रस्त है, जिसका पानी सड़कों पर बहता रहता है। सड़कों पर कई जगहों पर गड्ढे हो गए हैं। लूथापुर क्षेत्र में करीब 35 परिवारों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। नगर निगम बनने के बाद भी समस्याएं जस की तस बनी हैं। इस वार्ड से पार्षद के लिए सात प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि वे उसी प्रत्याशी को जिताएंगे जो उनकी समस्याओं के निवरण करने की क्षमता रखता हो। सरकार ने नगर निगम तो बना दिया, लेकिन लोगों को चौबीस घंटे में एक से दो घंटे ही पानी मिल पा रहा है, वह भी पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
इस वार्ड से ये हैं पार्षद प्रत्याशी
अनिल - कांग्रेस
शैलेश -भाजपा
गोदांबरी देवी नैनवाल-यूकेडी
आकांक्षा-निर्दलीय
जितेंद्र चंद्र-निर्दलीय
दीपक -निर्दलीय
मुकेश- निर्दलीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें