फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सड़क, तीन विभाग, फिर भी मोटर मार्ग बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार-रामणी पुलिंडा-बल्ली मोटर मार्ग की देखभाल की जिज्मेदारी तीन विभाग संभाल रहे हैं, लेकिन तब भी मार्ग बदहाल है। जगह-जगह सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण आवाजाही में खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

कोटद्वार से रामणी तक 15 किमी मार्ग एडीबी दुगड्डा के पास है। रामणी से पुलिंडा 15 किमी मार्ग की देखरेख विश्व बैंक पौड़ी इकाई और बल्ली तक के शेष हिस्सा की लोक निर्माण विभाग दुगड्डा देखभाल करता है। बरसात में इस मार्ग पर कई स्थानों पर पुश्ते टूटे हुए हैं। सुरक्षा दीवार ढह गई है और मार्ग पर जमा मलबा दुर्घटना को न्योता दे रहा है। शिकायत के बाद भी विभाग सड़क की मरम्मत करने को गंभीर नहीं है।
स्थानीय निवासी बलवीर सिंह नेगी, मेहरबान सिंह नेेगी, सरदार सिंह नेगी व नरेंद्र सिंह नेेगी ने कार्यदायी संस्थाओं पर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बरसात से सड़क बदहाल है। कई बार विभाग के अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायत करने के बाद भी विभागीय अधिकारी आश्वासन से काम चला रहे हैं। मार्ग पर दुर्घटना का खतरा बना हुआ है, लेकिन शायद विभाग को बड़े हादसे का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह ने बताया कि बजट के अभाव में सड़क का काम रुका हुआ है। शीघ्र सड़क की मरम्मत की जाएगी।

- फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें