कोटद्वार। खेल निदेशालय देहरादून के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शशिधर भट्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार के तत्वाधान में क्रास कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बालक और बालिका ओपन वर्ग में गौरव कुमार व सृष्टि ने बाजी मारी, वहीं 14 वर्ष की आयु से कम वाली दौड़ मेें बालक वर्ग से आयूष और बालिका वर्ग से प्रेरणा काला पहले स्थान पर रही।
शशिधर भट्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में आयोजित क्रास कंट्री प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसआई बबलू सिंह चौहान एवं पूर्व वॉलीबाल खिलाड़ी धीरेंद्र सिंह कंडारी ने किया। प्रतियोगिता के ओपन वर्ग में पुरुषों की पांच किमी दौड़ में गौरव कुमार ने पहला, विरेंद्र रावत ने दूसरा, अंकित दानू ने तीसरा, रवि पंत ने चौथा और लक्ष्मण ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। वहीं, महिलाओं की तीन किमी दौड़ में सृष्टि ने पहला, खुशबू ने दूसरा, माधवी ने तीसरा, निकिता ने चौथा व तनूजा ने पांचवां स्थान हासिल किया। इसके बाद 14 वर्ष से कम आयु के बालकों की तीन किमी दौड़ में आयुष पहले, कुलदीप कुमार दूसरे, अंकित तीसरे, गौरव सिंह चौथे और सुजल रावत पांचवें स्थान पर रहे। वहीं, बालिका वर्ग की दो किमी दौड़ में प्रेरणा काला ने पहला, शीतल बिष्ट ने दूसरा, प्रगति ने तीसरा, मधुलिका ने चौथा और मनीषा ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर उप क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, कनिष्ठ सहायक शिवम सिंह रावत, मनोज नेगी, डबल सिंह बिष्ट, विनोद रावत, मान सिंह थापा, महेंद्र रावत, कीर्ति गुसाईं व वरुण भट्ट आदि मौजूद रहे।
-फोटो