कोटद्वार। कोटद्वार बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ता किशन सिंह पंवार को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। किशन पंवार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अधिवक्ता राकेश कर्णवाल पर 11 मतों से जीत हासिल की। नव निर्वाचित अध्यक्ष किशन सिंह पंवार के समर्थकों ने आतिशबाजी के साथ मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं। शनिवार सुबह मुख्य चुनाव अधिकारी गोविंद राम शर्मा और सहायक चुनाव अधिकारी सुरेंद्र सिंह नेगी की देखरेख में कोटद्वार बार एसोसिएशन का मतदान शुरू हुआ। बार एसोसिएशन के कुल 161 मतदाताओं में से 148 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार चुनाव के मैदान में थे। एडवोकेट किशन सिंह पंवार को 78 मत, जबकि एडवोकेट राकेश कर्णवाल को 67 मत प्राप्त हुए। तीन मत अवैध घोषित किए गए।
मुख्य चुुनाव अधिकारी गोविंद राम शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर किशन सिंह पंवार को 11 मतों से विजयी घोषित किया गया। इसके अलावा शिवदयाल सिंह को उपाध्यक्ष, मुकेश चंद्र कबटियाल को सचिव, शोभा भंडारी बहुगुणा को कोषाध्यक्ष व इंद्रेश भाटिया को निर्विरोध सह सचिव निर्वाचित घोषित किया गया।
चुनाव के परिणामों की घोषणा होते ही नव निर्वाचित अध्यक्ष किशन सिंह पंवार के समर्थक खुशी से झूम उठे। उन्होंने तहसील में एकत्र होकर अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया। समर्थकों ने मिठाई बांटी और शहर की सड़कों पर ढोल नगाड़ों के साथ विजयी जुलूस निकालकर खुशी मनाई।
इस अवसर पर सीनियर एडवोकेट जसवीर राणा, आशुतोष कंडवाल, अनुज भट्ट, नागेंद्र जोशी, जीतेंद्र रावत, अवनीश नेगी, प्रकाश नेगी, रजनीश रावत, अमित बडोला व आशुतोष देवरानी आदि मौजूद थे।
-फोटो