फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकनृत्य प्रतियोगिता में सुभाष और टैगोर सदन रहा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लैंसडौन। आर्मी स्कूल में आयोजित अंतर्सदनीय वेर्स्टन और लोकनृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्राइमरी वर्ग में सुभाष सदन और टैगोर सदन ने बराबर अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छावनी परिषद की मुख्य अधिशासी अधिकारी अंकिता सिंह और विशिष्ट अतिथि प्रियदर्शनी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं से नेतृत्व शक्ति का विकास होता है। वहीं प्रधानाचार्य डा. अशोक कुमार ने कहा कि बच्चों केे विद्यालय पठन-पाठन के साथ ही प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को भी निखारा जाना चाहिए। इस दौरान प्रतियोगिता में प्राइमरी वर्ग में सुभाष सदन और टैगोर सदन बराबर अंक के साथ प्रथम रहे। वहीं, शिवाजी सदन ने द्वितीय और नेहरू सदन में तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में सुभाष सदन ने प्रथम, टैगोर सदन ने द्वितीय और नेहरू सदन तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें