फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुमखाल के चौड़ीकरण पर भड़के व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। कोटद्वार-पौड़ी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग को डबल लेन बनाने की कवायद से आक्रोशित गुमखाल के दुकानदारों ने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर गुमखाल की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए बाजार को यथावत रखने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को गुमखाल व्यापार मंडल के अध्यक्ष तीरथ सिंह के नेतृत्व में गुमखाल के व्यापारी लैंसडौन तहसील पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग पर गुमखाल के व्यापारियों के साथ भेदभाव बरतने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर व्यापारियों ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुमखाल बाजार पड़ता है। इस मार्ग को डबल लेन में बदलने का सरकार का प्रस्ताव है। गुमखाल मुख्य मार्ग पर चौड़ीकरण के तहत 60 दुकानों का चिन्हीकरण किया गया है, जबकि इस मार्ग की जद में आने वाले कई अन्य इलाकों को जस का तस रहने दिया जा रहा है। गुमखाल बाजार के दोनों ओर खाई है, ऐसे में बाजार का चौड़ीकरण नहीं किया जाना चाहिए। अगर इसका चौड़ीकरण किया गया तो गुमखाल का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। दुकानदारों पर रोजी रोटी का संकट छा जाएगा। जिससे लोग पलायन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा महामंत्री दिगंबर सिंह रावत, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष महाराज सिंह, सावन सिंह, सोहन सिंह, गंभीर सिंह व संजीव काला आदि मौजूद थे।

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें